गुरुवार, 26 नवंबर 2026

सत्यं वद,धर्मं चर


 सच बोलना चाहिए,यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन जब सच बोलने पर उस सच की जद में आने वाले लोग बिलबिला उठें और उनके द्वारा या उनकी ओर से इस तरह की जुर्रत करने वालों पर संगठित रूप से ताबड़तोड़ शाब्दिक हमले शुरू कर दिए जाएं तो ऐसी सूरत में सच बोलने का जोखिम भला कौन उठाए।सच बोलने की जुर्रत करने वाले व्यक्ति की ऐसी छवि गढ़ी जाने लगी है मानो वह व्यक्ति समाजद्रोही हो।इन दिनों एक प्रवृत्ति और दिखाई दे रही है कि पूछे गये प्रश्न का सटीक और बिंदुवार उत्तर देने और प्रश्नकर्ता को संतुष्ट करने के बजाय प्रश्नाधीन व्यक्ति द्वारा ही प्रतिप्रश्नों की बौछार कर दी जाती है। वैसे भी सबके अपने अपने सच हैं। जिस सच में जिसे सुभीता लगता है वही सच उसे सुहाता है। दरअसल सिद्धांतों की राजनीति करने के बजाय निहित हितों और स्वार्थ की राजनीति करने की वजह से ही इन दिनों समाज में टकराव बढ़ा है। इसके लिए कोई एक व्यक्ति नहीं,हम सब दोषी है।मजे की बात तो ये भी है कि हमें अपने दोष दिखाई नहीं देते लेकिन दूसरों के दोषों को सूक्ष्मदर्शी से यत्नपूर्वक खोजते हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें