विगत वर्ष के उत्तरार्द्ध में वरहिया महासभा के लिए संपन्न हुए चुनावों में लोगों ने उत्साह से भाग लिया और एक नई नवेली कार्यकारिणी चुनकर आई। इनमें ज्यादातर लोग युवा हैं और उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं।वरहिया समाज में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है। लेकिन चूंकि हर व्यक्ति हर कार्य को करने में दक्ष और प्रवीण नहीं होता क्योंकि सभी की अपनी सीमाएं होती हैं इसलिए जिस व्यक्ति की जिस कार्य में विशेषज्ञता हो, उसे यदि वह कार्य या दायित्व सौंपा जाए तो वह उसे ज्यादा कुशलता से सम्पादित कर सकता है और इस तरह से नियोजित लोगों की टीम के समन्वयन का कार्य सम्बंधित निर्वाचित प्रतिनिधि को करना चाहिए।इस प्रकार समाज के विकास और उत्थान के कार्यों में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता रहेगी और उनके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।इस प्रकार लक्षित काम का श्रेय उसे सम्पादित करने वाले लोगों को मिले और समन्वयन करने वाले पदाधिकारी को टीम वर्क को बेहतर ढंग से लीड करने और निर्देशित करने का समुचित क्रेडिट मिले तो कोई समस्या ही नहीं होगी।रेलगाड़ी को भले ही इंजन अपनी ताकत से खींचता है लेकिन बिना डिब्बों की रेलगाड़ी नहीं होती। आजकल तो रेलगाड़ी में मल्टीपल यूनिट होते हैं जो खुद गतिशील रहकर रेलगाड़ी को खींच रहे इंजन की रफ्तार को बूस्ट करते हैं। इसलिए नई रेलगाड़ियों में डिब्बों की अपनी अहमियत है। यदि इस माॅडल पर समाजोन्नति के मिशन को लीड किया जाए तो फिर हमारा अभीष्ट लक्ष्य दूर नहीं होगा। ध्यान रहे कि किसी क्वाड्रिगा या चार घोड़े वाले रथ में जुते घोड़ों को एक ही दिशा में दौड़ना पड़ता है अन्यथा परिणाम सभी को मालूम है।
वरहिया -श्री , ब्लॉग दिगंबर जैन आम्नाय की वरहिया उपजाति की सामाजिक,सांस्कृतिक गतिविधियों के विविध आयामों को समेटकर बृहत्तर पटल पर उसकी उपस्थिति को दर्ज कराने का एक विनम्र प्रयास है |
सोमवार, 6 जनवरी 2025
विमर्श -1
विगत वर्ष के उत्तरार्द्ध में वरहिया महासभा के लिए संपन्न हुए चुनावों में लोगों ने उत्साह से भाग लिया और एक नई नवेली कार्यकारिणी चुनकर आई। इनमें ज्यादातर लोग युवा हैं और उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं।वरहिया समाज में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है। लेकिन चूंकि हर व्यक्ति हर कार्य को करने में दक्ष और प्रवीण नहीं होता क्योंकि सभी की अपनी सीमाएं होती हैं इसलिए जिस व्यक्ति की जिस कार्य में विशेषज्ञता हो, उसे यदि वह कार्य या दायित्व सौंपा जाए तो वह उसे ज्यादा कुशलता से सम्पादित कर सकता है और इस तरह से नियोजित लोगों की टीम के समन्वयन का कार्य सम्बंधित निर्वाचित प्रतिनिधि को करना चाहिए।इस प्रकार समाज के विकास और उत्थान के कार्यों में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता रहेगी और उनके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।इस प्रकार लक्षित काम का श्रेय उसे सम्पादित करने वाले लोगों को मिले और समन्वयन करने वाले पदाधिकारी को टीम वर्क को बेहतर ढंग से लीड करने और निर्देशित करने का समुचित क्रेडिट मिले तो कोई समस्या ही नहीं होगी।रेलगाड़ी को भले ही इंजन अपनी ताकत से खींचता है लेकिन बिना डिब्बों की रेलगाड़ी नहीं होती। आजकल तो रेलगाड़ी में मल्टीपल यूनिट होते हैं जो खुद गतिशील रहकर रेलगाड़ी को खींच रहे इंजन की रफ्तार को बूस्ट करते हैं। इसलिए नई रेलगाड़ियों में डिब्बों की अपनी अहमियत है। यदि इस माॅडल पर समाजोन्नति के मिशन को लीड किया जाए तो फिर हमारा अभीष्ट लक्ष्य दूर नहीं होगा। ध्यान रहे कि किसी क्वाड्रिगा या चार घोड़े वाले रथ में जुते घोड़ों को एक ही दिशा में दौड़ना पड़ता है अन्यथा परिणाम सभी को मालूम है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें